मऊ, फरवरी 9 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग स्थित मनाजीत बाईपास के पास शनिवार की देर रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षिय युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिगढ़ निवासी 22 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र प्रभुनाथ राम शनिवार की देर रात लगभग 11 बजे शादी के निमंत्रण से बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। बाइक सवार युवक ज्यों ही मनजीत बाईपास के पास पहुंचा, तभी विपरित दिशा से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। डंपर और बाइक की भिड़न्त में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घा...