काशीपुर, फरवरी 28 -- बाजपुर। डंपर की टक्कर से गंभीर घायल हुई 15 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। वह 4 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी। पुलिस ने किशोरी के शव का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 23 फरवरी को ग्राम महेशपुरा निवासी 15 वर्षीय किशोरी खुशी पुत्री पप्पू कश्यप अपनी मां रीना के साथ गांव के मंदिर में जल चढ़ाने के लिये जा रही थी कि सड़क पार करने के दौरान एक डंपर ने उसको चपेट में ले लिया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने उसको काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से गंभीर हालत के चलते उसको बरेली रेफर किया गया था। बीते 4 दिनों से खुशी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी कि शुक्रवार को उसकी बरेली अस्पताल में मौत हो गई। वहीं परिजन गमगीन माहौल में किशोरी के शव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.