कानपुर, दिसम्बर 14 -- शिवली। रूरा-शिवली मार्ग पर अरशदपुर गांव के सामने रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर स्कूटी सवार सैनिक उसकी पत्नी व चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सैनिक अपनी पत्नी व बहन को लेकर रूरा के एक डिग्री कॉलेज में परीक्षा दिलाने के लिए जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए भेजकर डंपर छोड़कर फरार चालक की तलाश शुरू की है। शिवली कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर के मजरा मोहनपुर गांव निवासी अमित कुमार पाल सेना में लिपिक के पद पर पंजाब में हेड क्वार्टर में तैनात हैं। इस समय वह अवकाश पर अपने गांव आए हैं। रविवार को वह अपनी पत्नी नेहा पाल व चचेरी बहन सरला को बीए प्रथम वर्ष का पेपर दिलाने के लिए स्कूटी से रूरा के एक डिग्री कालेज जा रहा था। शिवली- रूरा मार्ग पर अरशदपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी ...