रुडकी, जनवरी 30 -- झबरेड़ा। ग्राम लाठरदेवा के पास गुरुवार देर शाम डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एक युवक को अधिक चोट लगने से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। ग्राम भरतपुर निवासी अमित कुमार व संजय एक बाइक से झबरेड़ा से होते हुए मंगलौर जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम लाठरदेवा के पास पहुंचे पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए तथा घायल हो गए। वहां से आने जाने वाले लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले की परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद परिजनों के आने पर संजय को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...