लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी एक युवक रविवार की रात करीब नौ बजे कार से अपने घर लौट रहा था। लखहा पिकेट के पास एक डंपर की चपेट में आने उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव तेंदुआ निवासी 35 वर्षीय राकेश गौतम रविवार की रात करीब नौ बजे कार से अपने घर वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि लखहा पीकेट के पास एक डंपर की चपेट में आने से भीषण हादसा हो गया। हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...