हमीरपुर, जनवरी 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। डंपर की खराबी से बेतवा नदी के पुल से जाम लग गया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम में स्कूली बच्चे और यात्री बुरी तरह से परेशान रहे। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से खराब डंपर को पुल से हटवाकर वाहनों का आवागमन शुरू कराया। इस दौरान करीब दो घंटे जाम लगा रहा। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे कानपुर-सागर हाईवे स्थित बेतवा पुल पर सुमेरपुर की ओर जा रहा खाली डंपर खराब हो गया। डंपर की खराबी से कुछ ही देर में हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं और देखते ही देखते सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। धीरे-धीरे जाम बेतवा पुल से कुछेछा और यमुना पुल से दुर्गा मोड़ तक पहुंच गया। सुबह के समय जाम लगने से स्कूली वाहन भी जाम का शिकार हो गए। जिनमें बच्चे सवार थे। इतना ही नहीं रोडवेज बसें, कार सवार और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.