वाराणसी, फरवरी 10 -- मिर्जामुराद (वाराणसी)। रानेचट्टी के समीप हाइवे से सटे नहर मार्ग पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। डंपर की केबिन में रखे छोटे रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। बाहर फेंकते ही उसमें विस्फोट हो गया। कछवां बाजार थाना क्षेत्र के भैसा गांव निवासी चालक बसंत लाल यादव गिट्टी लादकर मिर्जामुराद पहुंचा था। यहां खलासी भदोही के चौरी का विजय मौर्य भी साथ में था। गिट्टी गिराने में देर हो रही थी तो दोनों केबिन में खाना बनाने लगे। इसी दौरान छोटे सिलेंडर में गैस रिसाव से आग लग गई। दोनों ने सूझबूझ दिखाते हुए सिलेंडर को केबिन से बाहर खेत की ओर फेंक दिया। कुछ ही देर में सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। सिलेंडर का ऊपरी हिस्सा लगभग 100 मीटर दूर जाकर गिरा। दोनों बाल-बाल बच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.