उन्नाव, जनवरी 22 -- उन्नाव। बारासगवर के ऊंचगांव चौराहे पर गुरुवार सुबह ऐसा भयावह दृश्य सामने आया कि देखने वाले भी दंग रह गए। तेज रफ्तार डंपर अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क छोड़ते ही सीधे एक दुकान के बरामदे में जा घुसा। दीवार तोड़ते हुए डंपर अंदर तक घुस गया और चालक केबिन में फंस गया। इससे अफरा-तफरी मच गई और दुकान की छत गिरने से सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ऊंचगांव चौराहे के पास बक्सर की ओर जा रहे डंपर का चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। डंपर सड़क छोड़ते हुए किनारे की एक दुकान के बरामदे में जा घुसा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। दुकान की दीवार गिरने से अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय दुकान में कोई ग्राहक मौजूद नहीं था, जिससे किसी अन्य के हताहत होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.