हमीरपुर, फरवरी 5 -- हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की खराबी से लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। गुरुवार की शाम बेतवा नदी के पुल पर एक डंपर खराब होकर खड़ा हो गया। एक अन्य डंपर में टोचिंग करके इस डंपर को पुल से हटाने की कोशिश की गई तो वो भी डंपर खराब हो गया, जिसकी वजह से पुल पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे पेट्रोलिंग टीम के साथ मिलकर दोनों डंपरों को पुल से हटवाकर जाम खुलवाया, जिससे आवागमन बहाल हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...