गाज़ियाबाद, दिसम्बर 3 -- गाजियाबाद। मालीवाड़ा इलाके में रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने डंडे से वार कर पीड़ित का हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालीवाड़ा निवासी देवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 18 नवंबर की रात वह रिक्शा लेकर जा रहा था। इसी दौरान आशू नाम के युवक ने बिना किसी कारण उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। डंडे से लगातार हुए प्रहारों से उसका हाथ टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वह किसी तरह वहां से जान बचाकर निकला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के संबंध में देवेंद्र ने दो दिसंबर को सिहानी गेट थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ के...