गाज़ियाबाद, जनवरी 25 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। रामनगर कॉलोनी में कार और बाइक सवार लोगों ने घर लौट रहे युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने युवक की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। राजनगर एक्सटेंशन के गांव अटौर स्थित रामनगर कॉलोनी में रहने वाले दिपांशु पांडेय ने नंदग्राम थाने में दी शिकायत दी कि 24 जनवरी की रात वह अपनी कार से घर जा रहे थे। जैसे ही वह रामनगर कॉलोनी के पास पहुंचे तो कार सवार दो युवकों और दो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि चारों हमलावरों ने अचानक उन पर डंडों से हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां और जान से मारने की धमकी दी। दिपांशु के मुताबिक हमलावरों ने डंडे के वार कर उनका सिर फोड़ दिया, जिससे काफी खू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.