विकासनगर, अप्रैल 6 -- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोटर साइकिल खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति की डंडे से पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लोअर नेहरू ग्राम थाना रायपुर निवासी लक्ष्मी पत्नी रोहित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता देवीदीन और संदीप निवासी रामबाग गुडरिच में एक किराये के मकान में रहते थे। शनिवार दोपहर दोनों आपस में खा-पी रहे थे। इस दौरान दोनों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर संदीप ने उसके पिता पर डंडे से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी संदीप को बाड़वाला स्थित मेला ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर अभियुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.