गढ़वा, मार्च 17 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय निवासी सजीवन राम का 24 वर्षीय पुत्र सुप्रीम कुमार का छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मौत हो गई। उसका क्षत विक्षत शव सोमवार को गांव लाया गया। शव पूरी तरह सड़ गया था। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। शव का अंतिम संस्कार यूरिया नदी के तट पर किया गया। परिजनों ने बताया कि युवक के पिता संजीवन के अलावा चाचा अजय राम और मुकेश राम रायगढ़ में ट्रेलर चलाते हैं। सजीवन अपनी गाड़ी 20 दिन पहले अपने पुत्र सुप्रीम को दे दिया। पुलिस ने उसका शव रायगढ़ के स्थानीय जंगल से कोयला से ढका हुआ बरामद किया गया। शव की पहचान उनके परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर की। मृतक के पिता ने बताया कि वह कई वर्षों से रायगढ़ में ट्रेलर चला रहे हैं। वह अपना ट्रेलर 20 दिन पहले बेटे सुप्रीम को सौंपकर घर आ गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.