रिषिकेष, जनवरी 29 -- रानीपोखरी निवासी 17 वर्षीय शौर्य रावत ने ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए डोईवाला क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शौर्य ने 25 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित द्वितीय ब्राइट कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में वह डोईवाला क्षेत्र से इकलौते प्रतिभागी रहे। शौर्य ने 18 से 25 जनवरी तक जयपुर में आयोजित सेकेंड फेडरेशन कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। लगातार दो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है। शौर्य के पिता देवराज सिंह ने बताया कि उनका पुत्र पिछले छह वर्षों से ताइक्वांडो का नियमित अभ्यास कर रहा है। वहीं, शौर्य ने बताया कि उनका सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.