सिद्धार्थ, जनवरी 29 -- उस्का बाजार। नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सफाई करने के बाद कूड़ा कहा रखा जाए इसकी उचित व्यवस्था नहीं है। सफाई कर्मी कूड़ा करकट रेलवे की जमीन, कूड़ा नदी के किनारे आदि स्थानों पर फेंक दे रहे हैं। यह सभी स्थान आबादी के करीब है। यहां कूड़ा फेंकने से लोगों को परेशानी होती है। कस्बा में कही भी कूड़ा रखने की समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे गंदगी के साथ लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी संभावना बनी है। कस्बा के नागरिकों ने प्रशासन से ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.