मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में ठोस अपशिष्ट (कचरा) प्रबंधन को लेकर सर्कुलर इकोनॉमी (चक्रीय अर्थव्यवस्था) का मास्टरप्लान बनेगा। इसको लेकर सिटीज 2.0 के तहत टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियर्स (टीसीई) और राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (एनआईयूए) से जुड़े विशेषज्ञों की टीम ने निगम क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की वर्तमान स्थिति का सर्वे किया है। चार दिनों तक चले सर्वे का काम गुरुवार को पूरा हो गया। टीम ने डेटा संग्रह किया। साथ ही कचरा ट्रांसफर स्टेशन, कंपोस्टिंग यूनिट व अन्य अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा स्थानीय लोगों, कचरा उठाने वाले, सुविधा प्रबंधक, सरकारी अधिकारी व अन्य लोगों के साथ संवाद कर फीडबैक लिया। टीम अपनी रिपोर्ट आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय को देगी। फिर उसके आधार पर कार्ययोजना बना अमल किया जा...