बगहा, जनवरी 16 -- बगहा/हरनाटांड़। बगहा-वाल्मीकिनगर पथ पर नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदनपुर चौक स्थित बतेसरा मोड़ पर पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार लक्ष्मण गुप्ता (60) की मौत हो गयी। घटना शुक्रवार की दोपहर की है। मृतक उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिला के सबी बड़वा थाना क्षेत्र निवासी थे। वे शुक्रवार की दोपहर बगहा के टडवलिया गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मदनपुर चौक के पास बतेसरा मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लक्ष्मण गुप्ता सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना की आवाज सुन लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े तो देखा कि लक्ष्मण गुप्ता जख्मी हालत में सड़क किनारे गिरे हुए है। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। ग्रामीणों ने...