मोतिहारी, नवम्बर 29 -- मेहसी, निसं। थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर थाना परिसर से लगभग पांच सौ ग़ज़ की दूरी पर अज्ञात वाहन की ठोकर से 35 वर्षीय युवक रामा महतो की मौत हो गयी। घटना शुक्रवार रात की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रामा महतो ग्राम गालिमपुर थाना गरहिया निवासी रामदेव महतो का पुत्र था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अपने ससुराल कसबा मेहसी जाने के लिए टेंपो का इंतज़ार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर उक्त युवक को स्वास्थ केंद्र लायी, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को मोतिहारी सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। पुष्टि थाना अध्यक्ष सानु गौरव ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.