मधुबनी, फरवरी 22 -- हरलाखी। ट्रैक्टर की ठोकर से महिला की मौत मामले में हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव निवासी मृतका के पिता भोगेन्द्र प्रसाद के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिसके अनुसार करीब सात दिन पूर्व महिला विभा कुमारी अपने जीजा के साथ बाइक पर मायके से साहरघाट थाना क्षेत्र के केरवा गांव ससुराल जा रही थी। इस बीच गंगौर गांव स्थित मध्य विद्यालय के नजदीक एक ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही हरलाखी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले में चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...