मधेपुरा, फरवरी 15 -- कुमारखंड। थाना क्षेत्र के नवटोलिया मोड़ के समीप स्टेट हाइवे 91 पर शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो ग। ग्रामीणों के सहयोग से 112 वाहन पुलिस टीम ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि नवटोलिया मोड़ के समीप गुड़िया वार्ड 12 निवासी सुमन कुमार अपनी बाइक पर पीछे बैठा कर सौरभ कुमार को गैस सिलेंडर लाने जा रहा था। नवटोलिया मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। दोनों घायलों का सीएचसी में डॉ. रीता कुमारी ने इलाज किया। जख्मी सौरभ कुमार हरिबोला वार्ड 7 का रहने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...