चित्रकूट, जनवरी 15 -- चित्रकूट। संवाददाता अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बे के समीप गिलपुटगंज के लोधौरा बरेठी मोड के पास कर्वी से प्रयागराज की तरफ जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पीछे से एक बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। बाइक सवार 40 वर्षीय रामभवन निवासी पथरौंडी चौकी शिवरामपुर गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद एंबुलेंस बाइक समेत युवक को करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गई। इसके बाद ही एंबुलेंस रुकी। आनन-फानन बाइक सवार युवक को सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौड़ा गांव के मजरा बरछा पुरवा निवासी राजाराम का 20 वर्षीय बेटा दिनेश यादव अपनी 16 वर्षीया बहन शांती देवी के साथ बाइक से भरतकूप मेला जा रहा था। बुंदेलखंड ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.