लखनऊ, मार्च 9 -- वृंदावन कालोनी में एपेक्स ट्रामा सेंटर के पास अतिक्रमण कारी ठेला दुकानदारों ने रविवार दोपहर एक नागा साधु को लाठियों से पीटा। नागा साधु का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने ठेले से एक केला उठा लिया था। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। वृंदावन कालोनी में एपेक्स ट्रामा सेंटर के पास रविवार दोपहर रोजाना की तरह ठेले लगे थे। इस बीच एक नागा साधु उधर से गुजरा। उन्होंने ठेले से एक केला उठा लिया। इस पर दुकानदार रवींद्र और अन्य लोगों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करने लगे। साधु के विरोध पर रवींद्र और उनके साथियों ने लाठी से पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर राहगीर दौड़े। उन्होंने हमलावरों के चंगुल से साधु को छुड़ाया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर पीजीआई थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.