कानपुर, दिसम्बर 16 -- चकेरी। पटेलनगर में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने अंडे का ठेला लेकर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपित चालक ने युवक को पीटा और भाग निकला। इसके बाद पीड़ित ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। पटेल नगर के कच्ची बस्ती निवासी फूलचंद्र के अनुसार, वह पटेल नगर चौराहे पर अंडे का ठेला लगाते हैं। दो दिसंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपना ठेला लेकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ई रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे फूलचन्द्र का ठेला टूट गया। इस पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपित चालक ने उन्हें पीटा और भाग निकला। इससे फूलचन्द्र घायल हो गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी रिजवान खान ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...