फरीदाबाद, जनवरी 30 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बीके अस्पताल से पत्नी का शव ठेले पर ले जाने वाले मामला उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीन चिकित्सकों की एक जांच टीम का गठन किया है। बता दें कि मृत महिला के पति को उसका शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं उपलब्ध नहीं कराई गई थी। टीम को जल्द से जल्द मामले की रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। गुरुवार को बीके अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बीके अस्पताल से एंबुलेंस नहीं मिलने पर एक दिहाड़ी मजदूर झुनझुन को अपनी पत्नी का शव ठेले पर रखकर घर ले जाना पड़ा था। उसके पास निजी एंबुलेंस शव ले जाने के लिए पैसे नहीं थे। महिला की मौत टीबी के चलते हुई थी। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला रेडक्रॉस के भी बेहतर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने के दावों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.