गौरीगंज, जनवरी 10 -- अमेठी। रामलीला मैदान अमेठी में बाराबंकी जिले के कुछ युवकों ने ठेले पर पराठा कबाब की दुकान लगा रखा है। भगवा रंग के ठेले पर हिंदू चिन्ह लगाए गए हैं। जिसकी जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष प्रिंस कार्यकर्ताओं के साथ ठेला चलाने वाले से ठेले में नाम व मोबाइल नंबर लिखने के लिए कहा। जिस पर दुकानदार विवाद करने लगे। विवाद की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए ठेला मालिक को ठेले पर अपना नाम व मोबाइल नंबर अवश्य लिखने का निर्देश दिया। दुकानदार द्वारा नेम प्लेट लगाने तथा मोबाइल नंबर लिखने का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...