रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, संवाददाता। डेली मार्केट थाना में बुधवार को पुलिस-व्यवसायी समन्वय समिति की बैठक हुई। पुलिस और व्यवसायी वर्ग के बीच बेहतर समन्वय को लेकर हुई इस बैठक में क्षेत्र की विधि-व्यवस्था से संबंधित समस्याओं व सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान व्यवसायियों ने मेन रोड की विभिन्न गलियों जैसे ओसीसी कंपाउंड, एस.एन. गांगुली रोड, श्री विष्णु गली और लालजी हिरजी रोड में ठेले-खोमचों व ई-रिक्शा के कारण जाम की समस्या का मुद्दा उठाया। कहा कि नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा मेन रोड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ठेले-खोमचे गलियों में शिफ्ट हो जाते हैं, जिससे इन क्षेत्रों के मुहानों पर लगातार जाम की स्थिति बनती है। व्यापारियों ने दुकानों के गेट पर वेंडर्स की भीड़ से व्यापार प्रभावित होने और रात के समय नशेड़ियों के जमावड़े...