रुद्रपुर, मार्च 20 -- रुद्रपुर। ठेला हटाने से इनकार करने पर एक युवक पर अपने साथियों के साथ ठेला चालक पर चाकू से हमले का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, वार्ड सात शिवनगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह कल्याणी व्यू सरस्वती शिशु मंदिर के पास ठेला लगाता है। बुधवार को एक युवक ने ठेले पर आकर उससे ठेला हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इनकार करने पर उसने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। उस पर चाकू से भी वार किए। शोर होने पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने आवास विकास चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.