सुल्तानपुर, फरवरी 18 -- भदैंया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत पूरेबाघराय गांव में ठेला हटाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना 17 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित रविन्द्र तिवारी पुत्र स्व. सत्यनारायण निवासी पूरेबाघराय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र कुलदीप तिवारी अपनी गाड़ी से मंगलवार की शाम सुलतानपुर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही शशांक और प्रशांत पुत्र रमेश ने अपना ठेला रास्ते में खड़ा कर दिया। ठेला हटाने को कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कुदाल और फावड़े से वाहन पर हमला शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब रविन्द्र तिवारी अपने पुत्र को बचाने पहुंचे तो आरोप है कि शशांक, प्रशांत के साथ-साथ रमेश की पत्नी अर्चिता, सुनीता पत्नी सुरेश और साधना पत्नी र...