बिजनौर, जनवरी 5 -- रविवार को नगर के पोखर बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ठेला हटाने को लेकर नगर पालिका के सभासद कमल कुमार और ठेले पर तिल बेच रहे बब्बू के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान बब्बू ने लाठी से सभासद कमल कुमार के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। झगड़े के दौरान सभासद की जेब में रखे करीब 20 हजार रुपये भी गायब हो गए। घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के पश्चात घायल सभासद कमल कुमार थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि ठेला हटाने की बात को लेकर जान बूझकर उन पर हमला किया गया और उनके रुपये भी निकल गए। प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार...