गंगापार, फरवरी 7 -- उतरांव थाना क्षेत्र के चंदोंपारा गांव में ठेला लेकर जा रहे युवक की गांव के ही दबंगों ने पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर इलाकाई पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के चांदोंपारा गांव निवासी विशाल जायसवाल पुत्र लक्ष्मी नारायण ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बीते गुरुवार को ठेला लगाने के लिये जा रहा था। रास्ते मे तेरहवी कार्यक्रम के कारण गांव के शिवकुमार उर्फ बिन्नू पुत्र स्व जवाहर लाल जायसवाल, हरीदास उर्फ पप्पू पुत्र जवाहर लाल, संजय कुमार पुत्र स्व राम लखन, हिमांशु उर्फ सोनल ठेला ले जाने से रोकने लगे। विरोध करने पर गाली और जान मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...