बस्ती, दिसम्बर 9 -- बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के महादेवा फेरसहन गांव में शनिवार को दुकान के सामने जबरन ठेला लगाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दुकानदार के साथ मारपीट कर धमकाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गोविंदपारा निवासी विनय कुमार पटवा ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह शनिवार को दिन में अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान विपक्षी उनकी दुकान के सामने जबरन ठेला लगाने लगे। ऐसा करने से उन लोगों को किया तो भड़क गए। मारपीट करने लगे और अपशब्द कहते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित रामचन्द्र निवासी रसोईया, अनमोल, रिंकू, मोनू, नीरज, धीरज, चंचल पाठक, शुभम श्रीवास्तव, गिरिजेश निवासी अज्ञात समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...