गोरखपुर, फरवरी 9 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के मुंडेरा बाजार निवासी राजू मोदनवाल ने ठेला दुकान में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित के अनुसार एक माह पूर्व आशीष वर्मा से विवाद हुआ था, जिसका मुकदमा दोनों पक्षों की ओर से थाने में दर्ज हुआ था। आरोप है कि इसके बाद भी आशीष वर्मा के साथी धीरज यादव और लड्डू ने धमकी दी। छह फरवरी को सीएचसी स्थित ठेला दुकान को पलटकर तोड़फोड़ की गई और गल्ले को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने आशीष वर्मा, धीरज यादव, लड्डू और अमित जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.