सिमडेगा, दिसम्बर 25 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भटटीटोली मुहल्ले में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरो के द्वारा एक पिकअप वाहन की चोरी की गई है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरो की तालाश कर रही है। बताया गया कि बुधवार की रात एक बाईक से तीन लोग भटटीटोली निवासी मो निशाद अफरीदी के घर के पास पहुचे, बाईक से एक युवक उतरा और निशाद के घर के पास खडे उसके पिकअप वाहन को स्टार्ट करके गाड़ी की चोरी कर ली। गुरुवार की सुबह मो निशाद ने चोरी के घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस चोरी का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...