सिमडेगा, मार्च 18 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि।ठेठईटांगर प्रखंड संसाधन केन्‍द्र को महिलाओं के गैर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्‍य का बेस्‍ट प्रखंड बीआरसी का पुरस्‍कार दिया गया। यह सम्‍मा‍न प्रोजेक्ट भवन रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दिया गया। बताया गया कि ठेठईटांगर बीआरसी को 1717 उद्यमी बनाने का लक्ष्य दिया गया था। जिसको समय रहते सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है। वहीं आर्थिक सशक्त बनाने के साथ साथ दीदियों को उनका बीमा, आधार उद्योग रजिस्ट्रेशन, भी निरंतर रूप से किया गया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...