फरीदाबाद, जनवरी 29 -- फरीदाबाद, संवाददाता। शराब के ठेके का टिन शेड तोड़कर चोर अंदर रखे करीब 80 हजार रुपये की नगदी व शराब चोरी कर ले गए। घटना मुजेसर थाना क्षेत्र में हुई। सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।मूलरूप से गांव ऐच मथुरा निवासी विष्णु ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 26 जनवरी की रात करीब पौने 12 बजे वह ठेका बंद करके ऊपर बने कमरे में सोने के लिए चला गया। अगले दिन रोजाना की तरह ठेके को खोला तो देखा कि शराब की बोतल और करीब 80 हजार रुपये गायब थे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि रात करीब एक बजे कोई व्यक्ति शराब के ठेके की टिन शेड को तोड़कर घुसा और नगदी व शराब चुरा ले गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...