फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- पलवल। शराब ठेके पर हुई लूट के मामले में क्राइम ब्रांच होडल ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव रीबड़ निवासी संदीप के रूप में हुई। सीआईए होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 19 नवंबर की रात पलवल-हथीन मार्ग पर स्थित शराब ठेके पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे थे। उस समय ठेके पर सेल्समैन अनुज कुमार अकेला मौजूद था। बदमाशों ने हथियार दिखाकर उससे 15 हजार रुपये नकद, फोन कवर में रखे 2 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था। वहीं, शहर में वर्ष 2023 की लूट के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गणेश उर्फ अमन उर्फ चांदी निवासी बॉस मोहल्ला पलवल के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...