सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- परसौनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में जनसुराज नेता व सेंट्रिंग ठेकेदार मो. कबीर आलम की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एफआईआर में विकास कुमार उर्फ पंकज कुमार, राजा कुमार, बिट्टू कुमार सहित तीन अज्ञात अपराधियों को नामजद किया गया है। घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि अनुसंधान प्रभावित न हो, इस आधार पर पुलिस ने किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया है। एफआईआर में मृतक कबीर आलम के पिता मो. अली अकबर ने बताया है कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे उनका पुत्र मोटरसाइकिल से सुरसंड स्थित कब्रिस्तान के बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का जायजा लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.