कन्नौज, फरवरी 7 -- कन्नौज, संवाददाता। तेराजाकेट स्थित ब्लाक तालग्राम मुख्यालय पर ठेकेदार ने ब्लॉक प्रमुख पति व उनके भतीजे से मारपीट के मामले में सीओ सदर ने घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। ब्लॉक मुख्यालय में लगे एक कक्ष में सीसीटीवी का डीवीआर नहीं मिला, तो दूसरे कक्ष में लगे डीवीआर को सीओ सिटी अपने साथ ले गए। भट्टा स्वामी व ठेकेदार रूपेंद्र राजपूत ने ब्लॉक प्रमुख के पति व उनके भतीजे पर मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। घटना की तहरीर कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस को दी थी। मामले की जांच सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय कर रहे हैं। शनिवार को सीओ सदर पुलिस बल के साथ घटना स्थल ब्लाक तालग्राम पहुंचे। उन्होंने बीडीओ कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरा के डीवीआर को गायब पाया। इसके अलावा एक अन्य कक्ष में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को देखना चाहा, तो पता लगा कि डीवीआर ब...