रुडकी, अक्टूबर 11 -- कुछ युवकों ने एक ठेकेदार से मारपीट कर दी। मारपीट में ठेकेदार को काफी चोटें आई हैं। आरोपियों ने ईंट मारकार बाइक को भी तोड़ दिया। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सहारनपुर जिले के देवबंद निवासी इस्लाम ने कोतवाली रुड़की पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रुड़की क्षेत्र में मकान बनाने के लिए ठेके लेता है। वह देवबंद से बाइक से आता जाता है। इस समय रुड़की क्षेत्र में उसका काम चल रहा है। किसी बात को लेकर एक युवक से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से वापस देवबंद जा रहा था। जब वह मोहनपुरा के समीप पहुंचा तो युवक और उसके साथियों ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की। बाइक को ईंटों से तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.