हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 13 -- सरकारी ठेकों में कमीशन लेकर मध्यस्थता करने वाले ठेकेदार रिशु श्री और उससे जुड़े लोगों के 9 ठिकानों पर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। ईडी सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी बिहार में पटना और मुजफ्फरपुर के साथ ही हरियाणा के पानीपत और गुजरात के सूरत शहरों में की गई। रिशु श्री सरकारी ठेके में कमीशन के खेल में शामिल भ्रष्ट अफसरों को देश-विदेश घुमाता था। सूरत और पानीपत में स्थित ट्रैवल एजेंट उनके टिकट बुक करते थे। इन ट्रेवल एजेंटों के ठिकानों से काफी मात्रा में संबंधित अधिकारियों की यात्रा से जुड़े दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पटना में यह छापेमारी दानापुर के पूर्वी गोला रोड इलाके में रिशु श्री से जुड़े एक अवर सचिव स्तर के अधिकारी विनोद कुमार के आवास पर हुई है। उक्त अधिकारी पर रिशु श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.