बरेली, दिसम्बर 5 -- बरेली। नगर निगम ने शहर के प्रमुख विज्ञापन ठेकेदार व प्रोपराइटर मैसर्स एडटैक प्रिंट एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजीव तनेजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है। फर्म पर आरोप है कि उसने विज्ञापन सेवाओं में हेराफेरी कर नगर निगम को लाखों रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचाया। नगर निगम के एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि जून से अक्टूबर 2025 तक फर्म को मय जीएसटी राशि 88.93 लाख रुपये जमा करनी थी। नोटिस और कई बार समय देने के बावजूद यह राशि जमा नहीं की गई। इसके साथ विलंब शुल्क 133409 रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि फर्म द्वारा सहयोगी कंपनियों के माध्यम से भुगतान की देरी का हवाला दिया जा रहा था, लेकिन यह साबित नहीं हो पाया। ऐसे में निगम ने ठेकेदार पर कानूनी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.