बोकारो, मार्च 22 -- बोकारो शहर के सेक्टर 12 दुंदीबाग स्थित प्राचीन काली मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा के साथ शुक्रवार को आठ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ भक्तिमय वातावरण में शुरू हो गया। महिला श्रद्धालुओं ने पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर कलश यात्राा में शामिल हुए। शतचंडी महायज्ञ को लेकर फलाहारी माता के पोते प.बद्रीनाथ बाबा की देखरेख में कलश यात्रा निकल गई। बनारस से आए पुजारी रविंद्र पांडेय, हरिद्वार तिवारी, गजानंद पांडेय, अमित पांडेय, रमन पांडेय ने मंत्रोच्चारण व शंखध्वनि के साथ टू टैंक गार्डन तालाब से सैकड़ों श्रद्धालुओं को कलश में जल भरवाया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु मंगल कलश में जल भरकर वापस मंदिर प्रांगण पहुंचे। पुन: इस मंगल कलश को यज्ञ शाला में रखा गया। इस अवसर पर पंडित बद्रीनाथ बाबा ने बताया कि इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान से मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.