फिरोजाबाद, दिसम्बर 15 -- फिरोजाबाद। सिंचाई विभाग द्वारा हाथरस ब्रांच के रजवहा की सफाई कराई गई। ठेकेदार ने नगला मुल्ला की पुलिया से लेकर फतेहपुर तक रजवहा से निकलने वाली जलकुंभी सड़क पर रख दी थी। जिससे चार पहिया वाहन तो क्या दो पहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे। हिन्दुस्तान ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों की सख्ती के चलते शुक्रवार को ठेकेदार ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली से जलकुंभी को हटाकर पुलिया के निकट खाली स्थान पर डलवा दी है। हाथरस ब्रांच का रजवहा शहर के सैलई से होते हुए सदर ब्लाक के गांव फतेहपुर तक गया है। 24 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग ने इस रजवहा में पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी। इसके बाद नगर निगम क्षेत्र के नई आबादी क्षेत्र से निकलने वाले पानी की आपूर्ति की जा रही है। सिंचाई विभाग ने वर्षा के मौसम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.