पीलीभीत, दिसम्बर 6 -- पूरनपुर। राजस्थान में ईंट पथाई के लिए ले गए ठेकेदार ने दो भइयों के डेढ़ लाख रुपए से अधिक की धनराशि हड़प ली। रुपए मांगने पर वह टाल मटोल करता रहा। शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष के रहने वाले निहाल पुत्र वली मोहम्मद ने बताया कि वह और उसके भाई निजाम को रिजवान पुत्र सगीर अहमद ईंट पथाई के लिए जयपुर राजस्थान लेकर गया। वहां निहाल और उसके भाई 5 नबंवर से 19 जून तक भटटे पर ईंट पथाई का काम किया। इस दौरान 3.97 लाख रुपए का काम हुआ। इसमें दो लाख उन्तालिस हजार नौ सौ रुपए ठेकेदार रिजवान ने दे दिए। उसके एक लाख सत्तानवे हजार आठ सौ तिरेपन रुपए शेष बचे। उसके भाई निजाम के 14808 रुपए भी रह गए। दोनों भाईयों के कुल एक लाख बहत्तर हजार छह सौ इकसठ रुपए ठेकेदार पर बचे। निहाल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.