मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- नगर पालिका के चार निर्माण कार्यों की निविदा में लगाए गए अनुभव प्रमाण पत्र चरथावल बीडीओ के सत्यापन में फर्जी पाए गए है। बीडीओ चरथावल के द्वारा सत्यापन रिपोर्ट नगर पालिका में भेज दी गई है। अब नगर पालिका ने उक्त ठेकेदार फर्म के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करते हुए एफडीआर जब्त की जा रही है। नगर पालिका के द्वारा 12 जनवरी को करीब 114 निर्माण कार्यों की निविदाओं को खोला गया। वित्तीय बिड खुलने पर एक ठेकेदार फर्म के द्वारा किया गया फर्जीवाडा सामने आया। बताया जाता है कि इस ठेकेदार के द्वारा निविदाओं में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाया गया। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर एई निर्माण नेपाल सिंह के द्वारा उक्त निविदाओं में लगे अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच की गई है। जांच में एक ठेकेदार फर्म के द्वारा चार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.