मेरठ, अगस्त 3 -- थाना पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत गोल्डन एवेन्यू निवासी निर्माण ठेकेदार सुभाष त्यागी के आवास पर 3 दिन से चल रही ईडी की छापेमारी चौथे दिन भी जारी रही। शनिवार को सुभाष त्यागी के नेशनल हाईवे स्थित गोडवीन होटल के सामने बने कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑफिस पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए, जिनको सील कर दिया गया है। सील करने के बाद टीम लगातार देर रात तक छापेमारी में लगी है। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को टीम छापेमारी के समस्त दस्तावेज बरामद कर दिल्ली रवाना हो जाएगी। पूरी कार्यवाही के दौरान सुभाष त्यागी और उनके भाई के मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए हैं। इसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों को भी सुरक्षा घेरे में लिया हुआ है। गोल्डन एवेन्यू स्थित ए 71 स्थित आवास पर सीआईएसएफ के जवान तैनात किए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.