रामपुर, फरवरी 5 -- टांडा। नगर के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी इश्तयाक बिल्डिंग बनाने का कार्य करता है। उसने बिल्डिंग बनाने का ठेका लिया था जिसमें लेबर में अपने भाई मुमताज, भतीजे ओसामा, अनस और अन्य व्यक्ति फुलेज के साथ आपस में पैसों को लेकर यह चारों लोग ठेकेदार के घर आ गए और आते ही गालियां देने लगे। विरोध पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इश्तयाक और उसकी पत्नी निसार जहां सहित बच्चे घायल हो गए। घायल बिल्डिंग ठेकेदार ने भाई, भतीजों सहित चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...