अलीगढ़, फरवरी 19 -- विजयगढ़, संवाददाता। कस्बा में ठेकेदार की लापरवाही से आये दिन दुर्घटना हो रही है। 10 वर्षों बाद सासनी विजयगढ़ मार्ग को चौड़ी करण के साथ बनाने का कार्य अकराबाद, विजयगढ़, सासनी मार्ग पर कछुआ गति से हो रहा है। विजयगढ से सासनी रोड 3 किमी. थिरामई सेंगर नदी का पुल कई सालों से क्षतिग्रस्त था,सड़क बनने पर उसको चौड़ी करण में नया बनाने का काम चल रहा है लेकिन ठेकेदार ने आवागमन को सुचारू करने के लिए साइड में वैकल्पिक रास्ता बनाया है। इस पर आये दिन ट्रकपलट हो रहे हैं। पिछले हफ्ते एक ट्रक पलट गया था जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। वहीं बुधवार को एक अन्ट्र यक पलटने से बचा। इस व्यवस्था के चलते चौपहिया, दो पहिया साइकिल सवार सब को लगभग 15 किमी. घूम कर आना जाना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...