कन्नौज, फरवरी 4 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के ठेकेदार की लापरवाही के कारण जीटी रोड पर जाम की समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्कूली बस और एंबुलेंस भी हर रोज जाम का शिकार हो रही है। नगर के चकोर मार्ग पर अंडर जल निकासी के लिए अंडर ग्राउंड ढोल डालने का काम चल रहा है। अंडर ग्राउंड डाले जाने वाले ढोल जीटी रोड पर सड़क के किनारे लगा दिए गए हैं। इस कारण जीटी रोड सकरी हो गई है। सकरी रोड पर दो वाहन क्रॉस न हो पाने होने के कारण हर रोज जाम लग रहा है। जाम में स्कूली बस व एंबुलेंस व अन्य वाहन काफी देर तक फंसे रहते हैं। गंभीर होती इस समस्या को लोगों ने सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है। इसके बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जीटी रोड पर ह्यूम पाइप (ढोल) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.