गिरडीह, फरवरी 4 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के मुंडरो पंचायत के ग्रामीणों को ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित ठेकेदार के द्वारा रोड निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इसके लिए जेसीबी मशीन लगाकर पहले से रोड पर लगाए गए गिट्टी को उखाड़ कर छोड़ दिया गया है, मगर शायद रोड बनाना भूल गया। नतीजतन रोड पर गिट्टी ही गिट्टी पड़ी हुई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो डेढ़ महीने पूर्व ही निर्माण कार्य के नाम पर रोड को उखाड़ दिया गया था। इसके कारण रोड पर सिर्फ गिट्टी शेष रह गयी है। ऐसे में इस रोड होकर बाइक से चलना खतरे को आमंत्रित करने के समान है। ग्रामीणों की मानें तो सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत होने से उम्मीद जगी थी कि ...